248 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
287
हिंदू कोड बिल पास होना ही चाहिए
शनिवार दिनांक 24 नवंबर, 1951 के दिन शाम को समाजवादी पार्टी और शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई के दादर में महिलाओं की सभा में हिंदू कोड बिल विषय पर कार्यक्रम रखा था। इस सभा में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर उपस्थित थे। अध्यक्ष थीं डॉ. काशीबाई अवसरे। इस अवसर पर बाबासाहेब ने कहा-
‘‘खुद पंडित नेहरू ने मुझसे एक बार लोकसभा में हिंदू कोड बिल को हटाने की विनति की थी। काँग्रेस कोई राजनीतिक पार्टी है या सराय? वरना, एक ही संस्था में नेहरू, अनंगशयनम् अयंगार और पं. गोविंद मालवीय जैसे लोग इकठ्ठा कैसे रह सकते हैं?’’ कोड बिल से हिंदू महिलाओं को कितना फायदा होगा। बाबासाहेब ने कहा, ‘‘नेहरू बिल के पक्ष में हों या विपक्ष में, मैं इस बिल को मंजूर करवाए बगैर शांति से नहीं बैठने वाला हूं। पिछले 4 सालों में यह बिल कब का मंजूर होता, लेकिन नेहरू ने उसका खत्मा किया।’’
डॉ. भी. रा. अम्बेडकर चरित्रः चां. भ. खैरमोडे, खंड 10वा, पृष्ठ 131