262 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
293
सरकार आर्थिक भार सह कर अनाज कम कीमत
पर उपलब्ध कराए
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने हैदराबाद में दिनांक 11 मई, 1952 को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा-
कहा जा रहा है कि भावी योजनाओं के लिए मारक सिद्ध न हो इसलिए केंद्र ने घटक राज्यों को अनाज के लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद देना बंद कर दिया है। लेकिन सरकार इतना इंतजाम तो करे कि जिससे आज की पीढ़ी बची रहे। आने वाली पीढ़ी के लिए वर्तमान पीढ़ी अपना आत्मनाश कर ले यह कहना सयानापन तो नहीं।
आर्थिक मदद को बंद कर सरकार ने बहुत बड़ी गलती की है। केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा आर्थिक बोझ सह कर अनाज की कीमतें उतनी ही रखनी चाहिए जो कि आम जनता को उसे खरीदी करने के बस की हों।
केंद्र द्वारा घटक राज्यों को मदद देने का चलन दुनिया के सभी राष्ट्रों में है। भारत सरकार की अनाज से संबंधित नीति में स्पष्टता न होने के कारण घटक राज्य सरकारों को केंद्र को अनाज की मदद जरूर करनी चाहिए।
सिद्धांततः मैं सत्याग्रह के खिलाफ हूं यह कांग्रेस की नीति बहुत ही खतरनाक और देश की जनता के विरोध में है। लेकिन समाजवादी पार्टी को सत्याग्रह करने के लिए मजबूर किया गया। सरकार अपनी अडि़यल नीति के कारण लोगों को संविधानबाह्य तरीकों को अपनाने पर विवश करती है।
जनताः 17 मई, 1952