236 16-2-1946 राजनीतिक सत्ता में मुख्य पद हासिल करो - शेडबाल (बेलगांव) - Page 32

 13

काम नहीं किया। 20 सालों से काँग्रेस और हमारे बीच लड़ाई जारी है। आजादी और आत्मनिर्भरता का हमारा आंदोलन तोड़ने के लिए काँग्रेस द्वारा सभी तरह की कोशिशें की गईं। चुनाव जीतने के लिए हमारी आरक्षित सीटों पर भी उसने अपनी तरफ के ‘अस्पृश्यों’ को खड़ा किया है।

इस बार मेरी आपको साफ चेतावनी है कि यह चुनाव जीत कर राजनीतिक सत्ता की प्रमुख जगहों पर आप कब्जा कर लो। पूरे अस्पृश्य समाज का कल्याण इसी में है। गर्व के साथ मैं यह कह सकता हूं कि महार समुदाय अस्पृश्यों का मुखिया है। हमारा संगठन काँग्रेस की आंख की किरकिरी बना हुआ है।

यह खेद के साथ मुझे आपको बताना पड़ रहा है कि महार समाज के बै माने अपने हित शत्रुओं में शामिल हुए हैं। आरक्षित जगहों के लिए फिलहाल तीन उम्मीदवार खड़े हैं। दलित फेडरेशन के वराले, फेडरेशनद्रोही माने और साम्राणी। हालांकि, सुना है कि साम्राणी ने अपनी उम्मीदवारी रद्द करवा ली है। स्पष्ट है कि अब विराले के खिलाफ माने ही मैदान में हैं।

मैंने सुना है कि माने अपने को निर्दलीय उम्मीदवार मानते हैं और अपना प्रचार भी वे उसी तरह कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं। असल में वह काँग्रेस के हाथ का खिलौना बन गए हैं। कोई यह न समझे कि काँग्रेस का टिकट नहीं मिला, इसलिए वे निर्दलीय उम्मीदवार बने हैं। काँग्रेस का सिंदूर भले उनकी मांग में सजा न हो, लेकिन उनका काँग्रेस के साथ पुनर्विवाह हुआ है। लठ्ठे जिस प्रकार माने को जीत दिलाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और उनका प्रचार भी करते हैं उससे साफ जाहिर है कि माने ही उनके उम्मीदवार हैं।

बै माने को इन चुनावों में जिताने के लिए दिवाणबहादुर... नहीं नहीं, मि. लठ्ठे बड़े भडकीले ढंग से प्रचारकार्य में जुटे हैं। पता नहीं लठ्ठे को इन जिलों में लोग कितना मानते हैं। खुद अपने लिए टिकट पाने के लिए उन्हें काँग्रेस हाइकमांड तक हर किसी की ल८ो-चप्पो करनी पड़ी (गिड़गिड़ाना पड़ा)। ऐसी स्थितियों में मि. लठ्ठे के प्रचार का पता नहीं क्या फायदा होगा? उनकी आपसी मिलीभगत अब सबको पता चल चुकी है।

काँग्रेस के रुपयों के बल पर बै माने चुनाव के अखाड़े में उतरे हैं। लेकिन यह पैसा काँग्रेस का नहीं है यह बताने के लिए दिखाया यही जा रहा है कि रुपयों की थैलियां महार वर्ग की ओर से अपि्र्ात की जा रही हैं। महार वर्ग क्या दो-दो हजार रुपयों की थैलियां देने की क्षमता रखता है? आज की सभा में 20-25 हजार लोग उपस्थित हैं। उन