312 5-10-1953 अस्पृश्यता नष्ट करने के लिए तत्पर न होने वाले राजनीतिक दलों से सावधान रहिए - मेरठ - Page 342

 323

312

अस्पृश्यता नष् करने के लिए तत्पर न होने वाले राजनीतिक दलों

से सावधान रहिए

मेरठ में 5 अक्तूबर, 1953 को एक आम सभा में अस्पृश्यों को सम्बोतिधत करते हुए डॉ. बाबासाहेब ने कहा-

जातिवाद और अस्पृश्यता नष् करने के लिए चिंतित न होने वाले राजनीतिक दलों से सावधान रहिए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रशियन उद्देश्यों के आधार पर अगर बनाई गई है तो अगले म्युनिसिपल चुनावों में उस पार्टी के साथ सहयोग करने के लिएशेड्युल्ड कास्टस् फेडरेशन तैयार है। हालांकि, अन्य पार्टियों की ही तरह भारतीय कम्युनिस्ट भी जातिवाद और अस्पृश्यता हटा नहीं पाए हैं। उनमें भी कुछ ऐसे ब्राह्मणवादी तत्व और जातिवाद मानने वाले घुस गए है, जिससे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा अन्य कम्युनिस्ट दल ग्रसित हुए है।

इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को एक सहयोग राशि की थैली सुपूर्द की गई।

जनताः 10 अक्तूबर, 1953