328 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
315
निष्ठा का पालन न किया जाए तो धर्म की तरह ही राजनीति भी
लफंगों का बाजार साबित होगी
शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन के प्रभावी नेता,अस्पृश्य जनता के नेता और भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और आयुष्मति माईसाहब अम्बेडकर दोनों दि 20 अप्रैल1954 के दिन सुबह 10 बजे हवाई जहाज से दि८ी से नागपूर आए। उनके स्वागत के लिए अस्पृश्य समाज हजारों की संख्या में उपस्थित था और डॉ. अम्बेडकर माईसाहब के साथ हवाई जहाज से उतरते ही ‘अम्बेडकर जिंदाबाद थोड़े दिन में भीमराज’ आदि नारों के साथ उनका स्वागत किया गया।
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर भंडारा द्विमतदाता संघ के संसदीय उपचुनावों में आरक्षित सीट के उम्मीदवार के तौर परखड़े थे और भंडारा चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए वे नागपूर आए हुए थे।
हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए पच्चीस हजार से भी अधिक अस्पृश्य महिलाएं एवं पुरुषों का और छोटे-बड़ों का ....... उपस्थित था। समता सैनिक दल के सैंकड़ों वर्दीधारी स्वयंसेवक व्यवस्था के लिए और डॉ. बाबासाहेब को सलामी देने के लिए कतारबद्धखड़े थे। हवाई जहाज नागपुर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बाबासाहेब और माईसाहब हवाई जहाज से उतरते ही माईसाहब जहाज इन्होंने उनका पुष्पमाला से स्वागत किया बाबासाहेब और माईसाहब
S/C MSS No. 329 - 330
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर भंडारा संसदीय उपचुनावों में उम्मीदवार बनने के बाद मध्य प्रदेश की कई पार्टियों ने डॉ. बाबासाहेब को अपने समर्थन की घोषणा की। डॉ. बाबासाहेब के आने के बाद इन पारटियों के कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जनसंघ के दत्तोपंत ठेंगडी, प्र. स. पार्टी के आयु. आवारी, हथकरघा, बुनाई संघ के आयु. रा. बा. कुंभारे, शरणार्थियों की ओर से आयु. हंसराजनी, कम्युनिस्ट पार्टी के आयु. वर्धन, प्रा. शि. संघ और सं. महाराष्ट्र परिषद
जनताः 24 अप्रैल, 1954