341
हल करने के लिए कार्ल मार्क्स के सुझाए उपायों से अलग कोई उपाय क्या काम आ सकते हैं? हमारी सभी समस्याएं हल करने के लिए कार्ल मार्क्स के सिद्धांत समर्थ हैं या नहीं यही आज की समस्या है। इस समस्या का हल आज की पीढ़ी को जितनी जल्दी हो सके ढूंढ निकालना है।
इस देश में बहुसंख्य लोग अज्ञान और दरिद्रता जीवन जी रहे हैं। उच्च वर्ग हमेशा इस वर्ग को निचोड़ रहा है, इसीलिए मैं कहना चाहता हूं कि, उच्चवर्ग समय रहते जाग जाए और बहुसंख्य अस्पृश्य लोगों की आशा-आकांक्षाओं, भावनाओं को समझें। समय रहते अगर वे चेत नहीं गए, उन्होंने अगर अपने आप को सुधारा नहीं तो उनका विनाश होने में देर नहीं लगेगी।