364 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
328
ब्रह्मदेश में अस्पृश्यता न होने के कारण ही आप व्यापार और
व्यवसाय में उन्नति कर पाए
रंगून में रहनेवाले आंध्र प्रदेश शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन के लोगों द्वारा 4 दिसंबर, 1954 को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के सम्मान में विशाल सभा का आयोजन किया था। इससे पहले भी एक बार इन लोगों ने रंगून की जनता को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के दर्शन का लाभ मिले इसलिए कोशिश की थी लेकिन उस समय डॉ. बाबासाहेब की तबीयत ठीक न होने के कारण उनकी कोशिश कामयाब हो नहीं पाई थी। लेकिन, दी वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बुद्धिस्ट कॉन्फरंस के समय वहां की जनता की प्रार्थना स्वीकार करते हुए सार्वजनिक सभा में उपस्थित होने के लिए डॉ. बाबासाहेब ने हामी भरी। उस दिन वहां के सबसे बड़े और भव्य होटल में वहां के लोगों ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को टी पार्टी (चाय और जलपान) दी। उस अवसर पर व्यापार-व्यवसाय के कारण वहां स्थायी रूप से बसे पांच सौ प्रतिष्ठाप्राप्त भारातीय नागरिक भी उपस्थित थे। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का होटल में प्रवेश होते ही इन सभी नागरिकों नेखड़े कर तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया।
जलपान के बाद डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने सबको सम्बोधित कर केवल 15 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा- यहां आप सभी भारतीय लोग एक-दूसरे के साथ प्रेम और संगठन की भावना से पेश आते हैं यह देख कर मुझे संतोष हुआ। अपने देश में ऐसा दृश्य देखने को नहीं मिलता। ब्रह्मदेश का उदाहरण अपनी आंखों के सामने रखा तो आपके अभ्युदय में देर नहीं लगेगी। यहां के शेड्यूल्ड कास्टस् के लोगों ने मुझे इतने बड़े होटल में जलपान कराया, जिससे उनका मेरे प्रति प्रेम प्रकट होता है। हालांकि मैं यह भी जानता हूं कि इस प्रकार किया है तो उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। उसके बगैर इतना महंगा आयोजन नहीं किया जा सकता। मैं यहां बस इतना ही कहना चाहता हूं कि आप इसी प्रकार बंधुभाव के साथ रहें।
पिछली बार मैं आपसे मिल नहीं सका। उस वक्त मैं बीमार था। अभी भी मेरी तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं है, इसके बावजूद आपको निराशा न हो इसलिए मैं यहां उपस्थित हुआ। इस देश में रहने वाले हमारे लोगों की आर्थिक स्थिति मुझे ठीक लग रही है। मैंने सुना है कि आपमें से कोई सादा मजदूर भी हर रोज दस कैटस्-रुपए कमाता है। आप में से कुछ लोग चावल के व्यापारी हैं। कोई टिंबर मर्चंट हैं, लकडि़यां बेचते हैं। आप अपने-अपने
जनता, 29 जनवरी, 1955