328 4-12-1954 ब्रह्मदेश में अस्पृश्यता न होने के कारण ही आप व्यापार और व्यवसाय में उन्नति कर पाए - रंगून - Page 384

 365

कार्यों में प्रतिभा सम्पन्न हैं यह सुन कर अच्छा लगा। मेरा अब तक का जीवन मुंबई में बीता है। मुंबई की अपनी जनता को भी मुझसे बहुत प्रेम है। वे सभा वगैरह का आयोजन करते हैं। लेकिन आपकी तरह ताजमहल होटल में उन्होंने कभी मुझे पार्टी नहीं दी है। इससे लगता है कि आपकी और उनकी माली हालत में बहुत अंतर है। यह बात साफ है कि वे क्यों ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहां अस्पृश्यता है। इस देश में उसका नामोनिशां नहीं।

यहां मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं। जिस देश में ‘अस्पृश्यता’ यह शब्द भी नहीं है वहां आप अपने को ‘शेड्यूल्ड कास्टस्’ क्यों कहलाते हैं? शेड्यूल्ड कास्टस् यानी पददलित। आप ब्रह्मदेश के लोगों कोखुद क्यों बताते हो कि हम नीच-जात हैं। इसलिए पहली बात तो यह करो कि शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन इस आपकी संस्था को ही समाप्त कर दीजिए। आप अगर अपना संगठन चाहते हों तो मैं आपको नया नाम सुझाऊंगा लेकिन

खुद को शेड्यूल्ड कास्ट् न कहलाइए। आप जैसा व्यवहार अगर भारत की सरकार हमारे साथ करे तो मैं भी भारत में शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन इस संस्था को ही बंद कर दूंगा। लेकिन हमारे साथ इस प्रकार का समानता का बर्ताव नहीं किया जाता और इसीलिए अपने हित रक्षा के लिए हमें शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन संस्था बनाए रखनी पड़ी है।

एक और बात मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप इस देश में 20-25 सालों से अधिक समय से रह रहे हैं। तो फिर आपने इस देश की नागरिकता क्यों नहीं ली? भारतीय नागरिकता जारी रखने में आपका क्या फायदा है? जिस देश के नागरिकों की नस-नस में विषमता भरी हुई है, जिस देश पर अस्पृश्यता का बड़ा कलंक लगा हुआ है, जिस देश के लोग अस्पृश्यों की आर्थिक उन्नति नहीं होने देते, उस देश की नागरिकता बनाए रखना मूर्खता है। आप लोगों को ब्रह्मी सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने अपने संविधान में यह सुविधा दे रखी है कि लगातार आठ साल या उससे अधिक समय के लिए उस देश (ब्रह्मदेश) में रहने वाले हर इंसान को देश का कानूनन नागरिक बनने की सुविधा भी दे रखी है जो कि अभिनंदन करने योग्य है।

अपनी भारत सरकार और सिलोन की सरकार का नागरिकता को लेकर कितना बड़ा झगड़ा चल रहा है। सीलोन की सरकार भारत के लोगों को नागरिकता देने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। कहना पड़ेगा कि उस हिसाब से ब्रह्मी सरकार बहुत अच्छी है। इसीलिए बिना देर किए आप लोग पहले इस देश की नागरिकता लीजिए। इस देश में अस्पृश्यता नहीं होने के कारण आप लोग व्यापार और अन्य व्यवसाय में प्रगति कर पाए हैं। इसलिए आपको भी अपनी नीतियों में सुधार करना होगा।

उनके बाद शेड्यूल्ड कास्टस् फेडरेशन के प्रमुख आयु. राव ने वहां की जनता की ओर से डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को चांदी की थाली में रखकर प्रशस्ति पत्र अर्पित कर उनका सम्मान किया।