402 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
336
मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का विरोध
दिल्ली में 18 जनवरी, 1956 के दिन डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने कहा-
केवल पंद्रह प्रतिशत गुजराती लोगों के लिए मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने वाला कृत्य सही नहीं है।
अन्य कई राज्यों में 15 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्य लोगों के होते हुए भी किसी ने उनके लिए अलग राज्य नहीं बसाए। मुंबई के लोगों का स्तर किस मोर्चे पर कम है जिसके कारण मुंबई का कामकाज केंद्र के सुपूर्द करने की नौबत आई है?
मुंबई शहर की अतिरिक्त आमदनी बिजली के कारण होती है। यह बिजली महाराष्ट्र के लोगों सेखरीदी जाती है और उसका इस्तेमाल मुंबई में होता है। बिजली से होने वाले इस उत्पादन का हिस्सा महाराष्ट्र को मिलना चाहिए।
मेरी सूचना है कि महाराष्ट्र के चार हिस्से किए जाएं। मुंबई का अलग राज्य बनाने के लिए महाराष्ट्रीयों द्वारा आपत्ति उठाने की कोई वजह नहीं थी। कुछ लोगों को जोड़ कर उनके सहारे गरीब और पिछड़े लोगों के बारे में आस्था नहीं होने वाली सरकार की स्थापना करने का कोई मतलब नहीं है। मेरे सुझाव के अनुसार चार राज्यों की स्थापना की जाए और मुंबई की अधिक आय इन राज्यों में बांटी जाए।
जनताः 28 जनवरी, 1956