342 14-15-10-1956 बौद्ध धर्म से ही दुनिया का उद्धार होगा - नागपूर - Page 443

424 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

People desirous of getting themselves converted shall be able to do so at the very ceremony, and shall be required to wear clean white garments.

APPEAL FOR FUNDS

In this benevolent ceremony the people of India, it is hoped, shall participate in lacs; and shall render every possible aid to the local branch of the Bhartiya Bouddha Jana Samiti to whom the Revered Baba has entrusted the task of managing this great ceremony. While rendering the financial aid the local benevolents shall insist on having receipts of the Samiti concerned. Outsiders will kindly remit money by money order-

Those who want to volunteer themselves to assist the management of the celebrations shall see the undersigned on or before the the 30 [th] September, 1956.

(W. M. GODBOLE)

Secretary.

Bhartiya Bouddha Jana Samiti

(Nagpur&Branch), Kothari Mansion,

Sitabuldi, Nagpur.’’ [ 4]

दिनांक 21 सितंबर, 1956

इसी प्रकार समिति की ओर से दिनांक 14 अक्तूबर, 1956 के दिन आयोजित सामुदायिक धर्मांतर के लिए सार्वजनिक परिपत्र निकाला गया था। उसे ‘प्रबुद्ध भारत विशेष अंक, दिनांक 12 अक्तूबर, 1956’ में प्रकाशित किया गया था। वह इस प्रकार था -

।। नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मा सम्बुद्धस्स ।।

सामुदायिक धर्मांतरण

भारतीय बौद्धजन समिति के संस्थापक और अध्यक्ष परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का बौद्ध धम्म-दीक्षा ग्रहण विधि ब्रह्म देश के पूज्य भिक्षु चंद्रमणि महास्थविर के हाथों नागपूर में रविवार दिनांक 14 अक्तूबर, 1956 को यानी दशहरे के दिन होगा, जिसके बारे में पहले ही सार्वजनिक रूप से परिपत्र प्रकाशित किया गया है।

भारत के इतिहास में ही नहीं वरन् अखिल बौद्ध जगत के इतिहास में इस महान मंगल समारोह की छाया अबाल-वृद्ध, महिला-पुरुष, अबौद्ध-बौद्ध सब पर है। ऐसे भव्य समारोह में जनता लाखों की संख्या में भाग लेगी इसमें कोई शक नहीं। परमपूज्य बाबा के इस महान समारोह की व्यवस्था का भार भारतीय बौद्ध जन समिति की नागपूर शाखा को सौंपा गया है। जनता की, खास कर नागपूर निवासी जनता की सहायता से इस बार

  1. बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की धम्म दीक्षा का अविस्मरणीय इतिहास, वामनराव गोडबोले, पृ. 266.