60 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
आपके लिए हासिल किया है। अब इस सुविधा को हासिल करना आपका काम है। इसके लिए आपको हमेशा संगठित रहना होगा। आपका संगठन अगर मजबूत नहीं होगा तो सरकार द्वारा आपके लिए बनाई जाने वाली योजनाओं का आप लाभ नहीं ले पाएंगे। इसीलिए, अस्पृश्य कामगारों को चाहिए कि वे देश के हालात की तरफ ध्यान देते हुए अस्पृश्य कामगार हितवर्धक संगठन को मजबूत बनाएं। काँग्रेस, कम्युनिस्ट आदि किसी की बातों में न आकर गोदी के अस्पृश्य कामगार संघ के प्रमुख लोगों के मार्गदर्शन में अपनी लड़ाई में जीत हासिल कीजिए।
डॉ. अम्बेडकर साहेब का भाषण पूरा होने के बाद श्री जी. के. भालेराव और श्री एस. बी. शेडवईकर आदि नेताओं के प्रसंगानुसार भाषण हुए और जयभीम की जयकार की गूंज के साथ सभा का विसर्जन हुआ।