9. संघीय संरचना समिति - Page 139

122 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

डॉ. अम्बेडकरः ठीक है, मैं इतना ही कह सकता हूं कि यही बटलर समिति ने कहा है।

कर्नल हव्Qसरः क्या उन्होंने ऐसा कहा है?

महाराजा बीकानेरः क्या उन्होंने ऐसा कहा है? अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो यह गलत है, क्योंकि उन्होंने कई और मामलों में भी गलत कहा है।

डॉ. अम्बेडकरः मेरा ख्याल है कि कम से कम मैं तो सही हूं, क्योंकि मैंने यही समझा है। इसके अलावा एक और बात यह है कि नए संविधान में सर्वोच्चता को एक आरक्षित विषय के रूप में सोचा जा रहा है। अब कल्पना कीजिए कि राजनीतिक विभाग, जो सर्वोच्चता की शक्तियों का उपयोग करता है, अगर संघीय विधान-मंडलों में नामजदगी के बारे में राजा-महाराजाओं को सलाह देने का दावा करे, तब इसका क्या परिणाम होगा?

महाराजा बीकानेरः ऐसा नहीं हो सकता और न होगा। राज्य इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

डॉ. अम्बेडकरः मैं जो कह रहा हूं, वह यह है कि कल्पना कीजिए कि अगर राजनीतिक विभाग यह दावा करे कि संघीय विधान-मंडल में राजा-महाराजाओं की नामजदगी एक महत्वपूर्ण मामला है और इसलिए राजनीतिक विभाग को राजा-महाराजाओं को सलाह देने की शक्ति का उपयोग करना चाहिए, तब क्या होगा? जहां तक मैं अनुमान लगा सकता हूं, जहां तक मैं सोचता हूं, राजा-महाराजाओं की नामजदगी और कुछ नहीं, सिर्फ सरकारी वर्ग कहलाएगी, जिसका रूप कुछ भिन्न होगा।

कर्नल हव्Qसरः ऐसा नहीं होगा।

डॉ. अम्बेडकरः और अब इस स्थिति में, अध्यक्ष महोदय। मैं एक और बात कहना चाहता हूं. . .

माननीय मानेकजी दादाभाईः लेकिन आपने हमें इस समस्या का कोई समाधान नहीं बताया।

डॉ. अम्बेडकरः मैं जोर देकर कहता हूं, चुनाव।

कर्नल हव्Qसरः डॉ. अम्बेडकर, क्या आप हमें अभी बटलर समिति की रिपोर्ट का संदर्भ बताएंगे।

डॉ. अम्बेडकरः मैं कोशिश करूंगा।

कर्नल हव्Qसरः क्योंकि आपने उनके इस दावे का संदर्भ दिया है कि राजनीतिक विभाग महत्वपूर्ण राज्यों में नियुक्तियां किया करता है।

डॉ. अम्बेडकरः ठीक है, कर्नल हव्Qसर! हम विवाद में नहीं भटकेंगे। लेकिन अगर