9. संघीय संरचना समिति - Page 146

संघीय ढांचा समिति

129

IV

डॉ. अम्बेडकरऽः आप माननीय सैम्युअल होर के प्रति ऐसी ही कृपा क्यों नहीं करते और ब्रिटिश भारत में लोकप्रिय संस्थाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त समय जितना वह चाहें, क्यों नहीं देते? निश्चय ही, वह आपके कृतज्ञ होंगे।

अध्यक्षः मैं समझता हूं कि माननीय सैम्युअल होर के कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। यह मामला समिति के सामने नहीं है।

पंडित मदन मोहन मालवीयः मैंने जो कुछ कहा, उसे मेरे मित्र डॉ. अम्बेडकर भूल रहे हैं। मैंने दो बार कहा है कि मैं चाहता हूं कि राज्यों में प्रतिनिधित्व का सिद्धान्त तत्काल लागू किया जाए। मैं इस मामले में डॉ. अम्बेडकर की बात भी स्वीकार नहीं करूंगा। लेकिन मैं देखता हूं कि जो कुछ मैं चाहता हूं और डॉ. अम्बेडकर चाहते हैं तथा जो कुछ मौजूदा राजा-महाराजाओं की इच्छा है कि उन्हें थोड़ा समय दिया जाए, जिससे वे यह विचार कर सकें कि प्रतिनिधि का सिद्धांत कब और किस प्रकार उनके राज्यों में लागू किया जा सकता है ख्. . ., उसमें कुछ अंतर है।

अब, अध्यक्ष महोदय! मैं अपने उन साथियों के बारे में कहना चाहता हूं, जो अधीर हैं, और मैं फिर कहता हूं कि मेरे जितना कोई भी अधीर नहीं है कि जल्दी से जल्दी राज्यों में प्रतिनिधि संस्थाएं स्थापित हो जाएं, वे यह याद रखें ख्. . .,

डॉ. अम्बेडकरः अध्यक्ष महोदय! मैं यह बताना चाहता हूं कि हम लोगों ने, जो इस पक्ष में बैठे हैं, यह कभी नहीं कहा कि प्रतिनिधि संस्थाएं राज्यों में शुरू की जाएं। हम जो कुछ कहते हैं, वह यह है कि भारत के राज्यों में संघीय विधान सभा के लिए चुनाव कराने के लिए निर्वाचन-क्षेत्र होने चाहिए, जैसे कि ब्रिटिश भारत में हैं। मैंने यह कभी नहीं कहा कि संघ में राजा-महाराजाओं को शामिल करने के लिए यह शर्त रखी जाए कि राज्यों में जनता की चुनी हुई विधान सभाएं हों, जिससे राज्यों पर नियंत्रण रखा जा सके।

पंडित मदन मोहन मालवीयः अगर डॉ. अम्बेडकर यह सोचते हैं कि उन्होंने प्रतिनिधि संस्थाओं की मांग नहीं की, तब मैं चाहूंगा कि वह धीरज रखें। हमें ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि, जो सदस्य संघीय विधान सभा में आएंगे, अगर वे किसी लोकप्रिय रीति से चुने हुए नहीं होंगे, तो वे उपयोगी नहीं होंग ख्े. . ., अगर भारतीय राज्यों के प्रतिनिधि चुनाव के द्वारा नहीं आते - जिसे मैं फिर दोहराता हूं, मैं चाहता हूं कि उन्हें इस रीति से आना चाहिए, तब भी हमें बहत अच्छे प्रतिनिधि मिल सकते हैं और इनका सहयोग हमारे कार्य में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।

अध्यक्षः अगर इसे संक्षिप्त में कहा जाए, तो आपका कहना है कि सड़े-गले क्षेत्र से हमेशा सड़े-गले सदस्य नहीं आते।

ऽ प्रोसीडिंग्स ऑफ दि फेडरल स्ट्रक्टचर कमेटी एंड माइनॉरिटीज कमेटी, खंड 1, पृ. 192-95