भारतीय संवैधानिक सुधार समिति
207
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मुझे मालूम है, लेकिन मैं आपसे जिस बात का आग्रह कर रहा हूं, वह यह है कि यह एक विसंगति है, जो अन्य किसी भी संघ में नहीं मिलती?
मीर मकबूल महमूदः इस समय मैं कोई उदाहरण नहीं दे सकता।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः आप समझते हैं यह एक बहुत व्यापक व्यवस्था है जिसमें भारतीय राज्य का कोई भी व्यक्ति सम्राट के अधीन विश्वास का पद धारण कर सकता है और फिर भी वह विदेशियों संबंधी अधिनियम के अधीन रहे?
मीर मकबूल महमूदः जब तक वह संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेता है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या आप समझते हैं कि इससे वह विदेशियों संबंधी अधिनियम के क्षेत्राधिकार से बाहर हो जाएगा?
मीर मकबूल महमूदः यदि आपके लिए इस अधिनियम पर पुनर्विचार करना आवश्यक है, तो आप ऐसा कर सकते हैं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः यही मुद्दे मैं आपके सामने पेश कर रहा हूं। अतः क्या एक सामान्य भारतीय राष्ट्रीयता का होना वाछंनीय नहीं है?
मीर मकबूल महमूदः हमने इस स्थिति की कानूनी उलझनों पर विचार नहीं किया है।
- श्री जयकरः क्या सामान्य राष्ट्रीयता से इस प्रश्न पर राजा-महाराजाओं ने कभी विचार किया है?
मीर मकबूल महमूदः जी हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः और वे इसका अनुमोदन नहीं करते।
डॉ. पी. के. सेनः राजा-महाराजाओं ने, रियासतों के शासकों के प्रति निष्ठा के अधीन रहते हुए ब्रिटिश सम्राट के प्रति अपनी प्रजा की निष्ठा से इंकार नहीं किया है। अर्थात् इस अर्थ में अनुपूरक निष्ठा पर हमेशा विचार किया गया है और इसलिए उन्हें भारत के प्रांतों में ब्रिटिश भारतीयों के रूप में वही विशेषाधिकार दिए गए हैं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं उस कानूनी स्थिति की बात कर रहा हूं जो होगी?
मीर मकबूल महमूदः यदि मुझे इजाजत हो तो मैं आदर सहित कह सकता हूं कि मैं नहीं समझता कि इस प्रकार के मामले में अनुरूपता से हमें बहुत अधिक मदद मिलेगी क्योंकि भारत में राज्यों की स्थिति और सम्राट के साथ उनका संबंध निस्संदेह अद्वितीय है और इसलिए इस प्रकार की अनुरूपता से आप कोई मदद नहीं ले सकते। किन्तु वास्तविकता यह है कि राष्ट्रीयता का प्रश्न अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है और मैं यह मानता हूं कि विचार-विमर्श के बाद कोई उचित हल ढूंढा जा सकता है, किन्तु साक्ष्य में कानूनी स्थिति के बारे में और उनसे उत्पन्न होने वाली उलझनों के बारे में कोई निश्चित उत्तर देना संभव नहीं है। मैंने कहा कि इस प्रकार के मामले में अनुरूपता से कोई मदद लेना बहुत