भारतीय संवैधानिक सुधार समिति
221
अपनाया कि एक प्रांत, प्रांतीय उद्देश्यों के लिए आयकर पर अधिभार लगाएगा, तो उससे एकरूपता का सिद्धांत टूट जाएगा?
माननीय एडवर्ड बेन्थलः हां, हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः इसके अतिरिक्त, आप चुंगी करों का भी विरोध करते हैं?
माननीय एडवर्ड बेन्थलः हम सिद्धांतत_ उनके विरुद्ध हैं और हमने यह सुझाव दिया है कि जिन करों से उन पर प्रांतीय सीमा शुल्क अथवा अंतर-प्रांतीय अवरोध उत्पन्न होने की संभावना है, उन पर केंद्र का अनुमोदन जरूरी है। यही हमारे साक्ष्य का तात्पर्य है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः अंततोगत्वा इसका अर्थ होगा कि कराधान के संसाधनों का पृथक्करण होगा, या तो प्रांत कोई कर नहीं लगा सकता अथवा केंद्र के पूर्व अनुमोदन से ही लगा सकता है?
माननीय एडवर्ड बेन्थलः मेरे विचार में समन्वय की कोई योजना खोज निकालने का एक तीसरा तरीका होगा।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मुझे नहीं पता। क्या आपके पास सुझाव के लिए कोई पद्धति है कि यह समन्वय कैसे स्थापित किया जाएगा?
माननीय एडवर्ड बेन्थलः मेरे विचार में वर्तमान में निर्धारित नियम हैं। निस्संदेह, वर्तमान में हम एकात्मक सरकार के बारे में विचार कर रहे हैं, जो नियम बनाती है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः हम इस बात को निश्चय ही प्रांतीय स्वायत्तता के दृष्टिकोण से देखना चाहते हैं, जो हम सोच रहे हैं, और साथ ही उत्तरदायी सरकार की दृष्टि से भी, जो हम प्रांतों में शुरू कर रहे हैं?
माननीय एडवर्ड बेन्थलः हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः अब मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रांतीय स्वायत्तता की दृष्टि से यदि प्रांत कराधान की अपनी निजी पद्धति और प्रणाली बनाने के लिए स्वतंत्र नहीं होगा और हर बार उसे केंद्र के समक्ष ही जाना होगा, तो क्या व्यवहार में स्वायत्तता को प्राप्त करना बहुत कठिन नहीं हो जाएगा?
माननीय एडवर्ड बेन्थलः हर समय नहीं, किन्तु इन विशिष्ट करों के कारण से भारतीय वाणिज्य का विकास रुक सकता है। क्या मैं यह कह सकता हूं कि इन मुद्दों को सामने रखने का हमारा आशय कोई नियम बनाना नहीं था, बल्कि उन्हें संयुक्त प्रवर समिति की जानकारी में लाना था, ताकि वे उस पर विचार कर सकें।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः तब मैं इसे इस प्रकार रखना चाहूंगा कि आप यह मानेंगे कि केंद्र और प्रांतों के बीच कोई वित्त व्यवस्था खोजने के लिए यह मानना आवश्यक है कि जो भी प्रणाली अपनाई जाए, वह प्रांतों में उत्तरदायी सरकार और प्रांतीय