232 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
का मिश्रित निर्वाचन-क्षेत्र हो जिसमें स्त्री-पुरुष, दोनों मतदाता हों?
राजकुमारी अमृत कौरः हां।
ग 377. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः इस प्रतिबंध के साथ कि जो भी प्रत्याशी उस निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हो, वह महिला हो?
राजकुमारी अमृत कौरः हां, यदि किसी आरक्षित स्थान के लिए महिला का निर्वाचन होना है, तो वहां निश्चित रूप से महिला ही निर्वाचित होगी।
ग 378. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः विधान सभाओं के लिए इस प्रत्यक्ष निर्वाचन-क्षेत्रों की व्यवस्था कैसे करेंगी?
राजकुमारी अमृत कौरः जैसा मैंने कहा, इस पर हमारे पास कोई रचनात्मक प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि हम हमेशा आरक्षण के खिलाफ रही हैं। इसे हम समिति के विवेकाधिकार पर छोड़ते हैं, लेकिन यदि हमें आरक्षण दिया जाए, तो हम उसे केवल इसी शर्त पर स्वीकार करेंगी कि ऐसे निर्वाचन-क्षेत्र बनाना, जिससे सर्वाधिक प्रतिनिधित्व हो सके, समिति के विवेकाधिकार पर छोड़ दिया जाए।
ग 379. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मेरे विचार में आपने एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि आपको संघीय विधान-मंडल के निचले सदन में स्त्रियों के प्रतिनिधित्व के लिए श्वेत-पत्र में दी गई निर्वाचन की अप्रत्यक्ष प्रणाली पर आपत्ति थी, क्योंकि अर्थ होगा संप्रदायोन्मुख होना।
राजकुमारी अमृत कौरः हां।
ग 380. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः विभिन्न प्रांतीय परिषदों में प्रतिनिधिगण अपने मतों का इस्तेमाल सांप्रदायिक रीति से करेंगे, और आपकी आपत्ति का यही आधार है न?
राजकुमारी अमृत कौरः मैं इस प्रश्न का उत्तर पहले ही दे चुकी हूं, क्या नहीं दिया है?
ग 381. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः हां, मेरा एक और भी सवाल है। इसके अलावा, मैं समझता हूं और इस बात को साफ करना चाहता हूं कि आप श्वेत-पत्र में प्रस्तावित अप्रत्यक्ष निर्वाचन पर आपत्ति करती हैं, क्योंकि आपका विचार है कि प्रांतीय विधान-मंडलों में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि सांप्रदायिक हो जाएंगे और इसीलिए निर्वाचनों में सांप्रदायिकता प्रविष्ट हो जाएगी?
राजकुमारी अमृत कौरः क्या मैं दोबारा उत्तर दूं? सबसे पहले तो हमें अप्रत्यक्ष चुनाव पर आपत्ति है, क्योंकि हम प्रत्यक्ष चुनाव चाहती हैं।
ग 382. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः हां, मैं समझ गया।
राजकुमारी अमृत कौरः यह पहली आपत्ति है। दूसरी आपत्ति यह है कि जब हमारे लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रांतीय परिषदों के जरिए प्रस्तावित किया जाए, तो ये प्रांतीय