236 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्रीमती पी.के. सेनः मैं सवाल को ठीक से नहीं समझ पाई।
ग 613. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः प्रांतीय विधान-मंडलों में अनेक सीटों की व्यवस्था है, जो स्त्रियों द्वारा भरी जाएंगी?
श्रीमती पी.के. सेनः हां।
ग 614. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः श्वेत-पत्र में इस बारे में कोई विस्तृत उपबंध नहीं किए गए हैं। कि ये स्थान कैसे भरे जाएंगे। वह है, श्वेत-पत्र का परिशिष्ट III, पृष्ठ 93 ‘साधारण’ के अंतर्गत, मद्रास, 152 में से 6 स्त्रियां_ मुसलमान 29, जिनके अंतर्गत एक महिला भी है। श्वेत-पत्र में अभी तक इतना ही उपबंध है?
श्रीमती पी.के. सेनः यदि आप हमें हर प्रांत में 6 स्थान देंगे, तो हम इन समुदायों से छुटकारा पाना चाहेंगी। यही ज्यादा बेहतर होगा और हम सबसे योग्य उपलब्ध महिलाओं से इन स्थानों को भरने में समर्थ होने चाहिएं।
ग 615. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या आपके पास कोई दूसरी पद्धति है, जिसके द्वारा ये 6 स्थान भरे जा सकें?
श्रीमती पी.के. सेनः हां, संघीय विधान-मंडल के लिए राजधानी शहर है। इस सवाल का जवाब मैं पहले ही दे चुकी हूं। प्रांतीय विधान सभाओं के लिए भी वही होगा। इनमें बहुत धन खर्च नहीं होगा_ और सारे प्रांतों में सीटों पर खड़े होने के लिए महिलाएं उपलब्ध होंगी।
ग 616. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मद्रास में छह महिलाओं के सदस्य बनकर आने के लिए आपके पास राजधानी का शहर ही होगा?
श्रीमती पी.के. सेनः नहीं, प्रांत की विभिन्न राजधानियों के लिए उनके पृथक-पृथक निर्वाचन-क्षेत्र होंगे।
ग 617. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं जो सवाल पूछना चाहता था, वह यह था कि इस बात से आप कहां तक सहमत हैं कि विभिन्न समुदायों की सांप्रदायिक भावनाओं का आदर करते हुए क्या आप इस बात के लिए तैयार होंगी कि विधान परिषदों में ऐसी स्त्रियों के लौटने के लिए संयुक्त निर्वाचक-मंडल के आधार पर इंतजाम करते समय, जैसे उदाहरण के लिए मुस्लिम औरतों के लिए निश्चित स्थानों के आरक्षण की इजाजत ले ली जाए और कुल संख्या वही रखी जाए?
श्रीमती पी.के. सेनः हम सांप्रदायिक आरक्षण के खिलाफ हैं।
ग 618. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः पांच हिंदू स्त्रियों को सदस्य निर्वाचित करने के लिए हिंदू स्त्रियों का एक पृथक निर्वाचक-मंडल रखने पर तथा एक मुस्लिम सदस्य के लिए मुस्लिम स्त्रियों का पृथक निर्वाचक-मंडल बनाने पर आपकी आपत्ति मैं अच्छी तरह समझता हूं। लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि क्या आपको भी ऐसी व्यवस्था पर एतराज है, जिसमें हिंदू स्त्रियां और मुस्लिम स्त्रियां एक ही निर्वाचन-क्षेत्र में साथ-साथ