पूर्ण सम्मेलन की समिति
11
मैं आपकी सहायता चाहूंगा ख्. . ., जहां तक पत्र का प्रश्न है, आपने यह पत्र मुझे भेजा था। मैंने उस पर पूरी सावधानी से विचार किया। जब हम मद संख्या 6ऽ को लेंगे, तब इस पर विचार करना उचित होगा।
डॉ. अम्बेडकरः मैं केवल यह पूछना चाहता हूं कि क्या आप उस पत्र को समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। आप इस पत्र को समिति के समक्ष कब प्रस्तुत करेंगे, इसका निर्णय मैं आप पर छोड़ता हूं।
लॉर्ड सेंकीः डॉ. अम्बेडकर, मैं न केवल आपका पत्र समिति के समक्ष रखूंगा, बल्कि मैं स्वयं उसकी ओर समिति का ध्यान आकर्षित करूंगा।
डॉ. अम्बेडकरः मैं आपका आभारी हूं। मेरे लिए यही पर्याप्त है।
लॉर्ड सेंकीः एक क्षण रुकिए। मैंने अपनी बात अभी समाप्त नहीं की है। जब आप मेरी आयु के हो जाएंगे, आप भी इतनी शीघ्रता नहीं करेंगे। मैं चाहता हूं कि इस कार्य को स्वयं करने के स्थान पर मैं उन भद्र व्यक्तियों, जिन्होंने यह पत्र प्रस्तुत किया है, को आमंत्रित करूं कि वे आकर यह कार्य करें। यदि यह कार्य मैं करूंगा, तो मैं इसे इतनी अच्छी तरह नहीं कर सकूंगा, जितनी अच्छी तरह आप इसे कर सकेंगे। किंतु मैं इसे करूंगा। पत्र की हर बात पर विचार किया जाना चाहिए, किंतु इस पर विचार करने का समय यह नहीं है। जब हम मद संख्या 6 पर चर्चा करेंगे, तब उस पर विचार किया जाएगा।
गवर्नर-जनरल की विशेष शक्तियों संबंधी प्रतिवेदन के पैरा 16 पर टिप्पणियां
डॉ. अम्बेडकरऽऽः महोदय, इससे पहले कि आप अपनी बात कहना आरंभ करें, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जनता के किसी वर्ग के हितों के संबंध में घोर पूर्वाग्रह से बचने के लिए गवर्नर-जनरल को हस्तक्षेप की जो शक्ति प्रदान की गई है, उसे बने रहने दिया जाए। इसके लिए संविधान में कनाडा के संविधान की धारा 93 के अनुरूप शक्ति का प्रावधान किया जाए।
लेफटी. कर्नल गिडनेः महोदय, ऐसे मामलों में गवर्नर-जनरल की शक्ति के संबंध में जो बात डॉ. अम्बेडकर ने कही है, मैं उससे सहमत हूं और उनका पूरा समर्थन करता हूं।
अध्यक्ष [] ः पैरा 34, अब कर्नल गिडने अपने विचार व्यक्त करेंगे।
लेफटी. कर्नल गिडनेः मै। इस पैरा के संबंध में एक टिप्पणी करना चाहूंगा और इसे
ऽ मद संख्या 6 संघीय कार्यपालिका के गठन, स्वरूप, शक्तियों और दायित्वों के बारे में है।
ऽऽ प्रोसीडिंग्स ऑफ दि राउंड टेबिल कांफ्रेंस, पृ. 261 वही, पृ. 278-79