268 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं आपके प्रतिनिधि स्वरूप के बारे में एक-दो सवाल पूछना चाहता हूं। श्री देशपांडे, सतारा जिले में एक गैर-ब्राह्मण पार्टी है, है न?
श्री देशपांडेः हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः सतारा जिले में ब्राह्मणों से भिन्न जातियों की आबादी प्रायः 90 प्रतिशत होगी?
श्री देशपांडेः हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः सतारा जिले में ब्राह्मणों और गैर-ब्राह्मणों में बहुत अधिक वैर-भाव है।
श्री देशपांडेः कुछ मुद्दों पर, सब पर नहीं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः लेकिन राजनीति और सामाजिक सुधारों पर?
श्री देशपांडेः राजनीति के मुद्दों पर।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः सामाजिक सुधारों के मुद्दे पर?
श्री देशपांडेः उतना नहीं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या यह सच नहीं है कि ब्राह्मण तथा अन्य जातियों में मंदिरों में समान पूजा-पाठ के संबंध में संघर्ष चलता रहता है?
श्री देशपांडेः कुछ जिलों में हो सकता है, सब में नहीं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः लेकिन क्या दोनों के बीच गहरी दरार नहीं है?
श्री देशपांडेः नहीं, जहां तक मुझे मालूम है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः लेकिन जो भी हो, है तो उनका पृथक अस्तित्व, उनका राजनीतिक जीवन अलग है?
श्री देशपांडेः हां, हरेक का अपना जीवन है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः और फिर भी आप समझते हैं कि सतारा जिले में कतिपय ब्राह्मण गैर-ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व करेंगे?
श्री देशपांडेः जहां तक मेरा संबंध है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या आप समझते हैं कि आप और श्री जाधव जो गैर-ब्राह्मणों के नेता हैं, ज्ञापन में इन अधिकांश मुद्दों पर साथ-साथ चलेंगे?
श्री देशपांडेः मुझे श्री जाधव का नहीं पता, मैं अपने बारे में जानता हूं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या आप एक साथ खाना खाते हैं?
श्री देशपांडेः श्री जाधव और मैं? नहीं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मद्रास प्रेसिडेंसी में गैर-ब्राह्मणों की एक जस्टिस पार्टी है?
श्री एम.के. आचार्यः कुछ साल पहले ऐसी एक पार्टी थी, मुझे नहीं पता कि अब