286 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
श्री एस.एच. मिल्सः नहीं, मिदनापुर जिले में बहुत सारे दलित वर्ग के लोग हैं, जो गिरफतार किए गए हैं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः अब अगला मुद्दा, जिस पर मैं आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं, क्या मैं सवाल कर सकता हूं? उदाहरण के लिए, क्या आपने अनुभव किया है कि बंगाल में नामशूद्रों जैसा कोई विशाल समुदाय आतंकवादी आन्दोलन से किसी भी तरह जुड़ा हुआ है?
श्री एस.एच. मिल्सः हां, वे जुड़े हैं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं आपसे अगला प्रश्न पूछता हूं कि क्या आप जानते हैं कि श्वेत-पत्र के प्रस्तावों के अंतर्गत बंगाल में अल्पसंख्यकों के लिए पृथक निर्वाचक-मंडल की व्यवस्था की गई है?
श्री एस.एच. मिल्सः हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या आप अब भी समझते हैं कि पृथक निर्वाचक-मंडलों के होते हुए भी इन समुदायों के लोग चुनाव में कांग्रेस के प्रभाव में होंगे?
श्री एस.एच. मिल्सः मेरे विचार में बात काफी हद तक ठीक है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः उस प्रभाव को कैसे महसूस किया जाएगा?
श्री एस.एच. मिल्सः चूंकि कांग्रेस के पीछे आतंकवादी हैं, इसलिए प्रांत में इसका बड़ा भय है, और उस भय के कारण वे हावी हो जाएंगे।
(20)
भारतीय संवैधानिक सुधार संबंधी संयुक्त समिति के समक्ष भारत मंत्री का साक्ष्य
माननीय सेम्युअल होर, बेरोनेट, जी.बी.ई., सी.एम.जी., एम.पी., माननीय
मालकोम हेली, जी.सी.एस.आई., जी.सी.आई.ई., और माननीय फिंडलेटर
स्टुअर्ट, के.सी.बी., के.सी.आई.ई., सी.एस.आई.ऽ
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरऽऽः मैं इसे नहीं समझ पाया। मेरे विचार में प्रस्ताव सं. 92 और 95 के अंतर्गत भी यद्यपि विधान-मंडल का सत्र चल रहा हो, फिर भी गवर्नर, यदि ऐसा समझे, अपना विधान विधान-मंडल के समक्ष रखने के लिए बाध्य नहीं है?
माननीय सेम्युअल होरः एकदम ठीक। गवर्नर को पूर्ण विवेकाधिकार है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः गवर्नर को पूर्ण विवेकाधिकार प्राप्त है?
माननीय सेम्युअल होरः अपनी ओर से चाहे अध्यादेश के लिए या कानून के लिए।
* * * *
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरऽऽऽः मैं इस मुद्दे की पैरवी एक और चरण तक करना चाहता हूं। आपने कहा है कि यह मामले की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
ऽ मिनिट्स ऑफ एविडेंस, खंड 2-ख, 14 जुलाई 1933, पृ. 747