292 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
- माननीय हुबर्ट कारः उदाहरण के लिए, (ख) ‘फेडरेशन की वित्तीय स्थिरता और प्रत्यय की रक्षा का उपाय करना?’
माननीय सेम्युअल होरः नहीं, यह शांति और सद्भाव के गंभीर खतरे के विशेष उत्तरदायित्व तक सीमित है।
माननीय मालकोम हेलीः मैं समझता हूं कि मैं माननीय हुबर्ट को इसका कारण बता सकता हूं। यह वर्तमान अधिनियम की धारा 67 (2क) की वस्तुतः पुनरावृत्ति है, जो ब्रिटिश भारत में सुरक्षा और शांति का उल्लेख करती है और प्रायः शब्दावली, मैं इसकी पुनरावृत्ति की गई है।
- माननीय हुबर्ट कारः शांति और सद्भाव के सिवाए गवर्नर जनरल के उत्तरदायित्वों की चुनौती को रोकने की शक्ति उसे देना आवश्यक नहीं समझा गया?
माननीय फिंडलेटर स्टुअर्टः नहीं। निस्संदेह वह सदन द्वारा पारित विधेयक पर अपनी सम्मति देने से इन्कार कर सकता है।
- माननीय हुबर्ट होरः किन्तु वह चर्चा बन्द नहीं कर सकता?
माननीय फिंडलेटर स्टुअर्टः नहीं।
डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं अपने सवाल भारत मंत्री के लिए बचाकर रखना चाहूंगा क्योंकि वे नीति संबंधी सवाल हैं।
* * * *
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरऽः धरोहर के बारे में श्री मॉरगन जोन्स द्वारा, जो सवाल पूछे गए थे, उनके उत्तर में आपने कहा था कि इस देश में कोई भी जिम्मेदार राजनेता समय की गति से बंधा हुआ नहीं है। क्या ऐसा है?
माननीय सेम्युअल होरः हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः लेकिन मैं समझता हूं कि इस बारे में आम सहमति है कि भारत के संविधान का अंतिम लक्ष्य डोमिनियन स्टेटस है?
माननीय सेम्युअल होरः यही बराबर कहा गया है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः ताकि अंतिम लक्ष्य के सवाल पर वास्तव में कोई विवाद न हो?
माननीय सेम्युअल होरः हां, ऐसा ही होगा।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः अब मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आप भारत सरकार के संविधान की उद्देश्य-सूची में इसे शामिल करने के लिए तैयार होंगे कि भारत को डोमिनियन दिया जाएगा और समय एवं इसकी प्रगति का सवाल परिस्थितियों पर छोड़ दिया जाएगा?
माननीय सेम्युअल होरः मैं नहीं समझता कि यहां इसी समय मैं यह वचन देना