भारतीय संवैधानिक सुधार समिति
297
माननीय सेम्युअल होरः हां, पैरा 6, पृष्ठ 39 पर है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः पैरा 6 में यह नहीं कहा गया है कि यह नियुक्ति किस प्रकार की जाएगी और किसकी सलाह पर?
माननीय सेम्युअल होरः सम्राट द्वारा।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः किसकी सलाह पर?
माननीय सेम्युअल होरः यह नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती है।
- माननीय ऑस्टिन चैम्बरलेनः इंग्लैंड में मंत्रियों की सलाह पर कार्य करते हुए सम्राट द्वारा?
माननीय सेम्युअल होरः हां।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैंने 17 फरवरी 1921 को विधान सभा में हुई बहस देखी थी, जिसमें गोडफ्रे फैल ने उन परिस्थितियों का जिक्र किया था, जिसमें कमांडर-इन-चीफ की नियुक्ति की जाती है। वे इस प्रकार हैं - ‘कमांडर-इन-चीफ की नियुक्ति मंत्रिमंडल की सलाह पर सम्राट द्वारा की जाती है और मंत्रिमंडल स्वभावतः इम्पीरियल जनरल के प्रमुख, जो ब्रिटिश साम्राज्य का सर्वोच्च सेना प्राधिकारी है, की सलाह लेता है।’ इस प्रकार स्थिति में वर्तमान विधि अथवा परिपाटी के अनुसार कमांडर-इन-चीफ की नियुक्ति मंत्रिमंडल द्वारा इम्पीरियल जनरल स्टाफ के प्रमुख की सलाह पर की जाती है?
माननीय सेम्युअल होरः उसकी नियुक्ति मंत्रिमंडल द्वारा नहीं की जाती, अपितु उसकी नियुक्ति सम्राट द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह पर, भारत की स्थिति में, भारत मंत्री की सलाह पर की जाती है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं आपसे यह प्रश्न पूछना चाहता हूं कि क्या आपके विचार में यह परिपाटी इस बात को देखते हुए है कि प्रतिरक्षा विशेष रूप से भारत के लोगों और भारतीय विधान-मंडलों का उत्तरदायित्व उस नवीन शासन-व्यवस्था के अनुरूप है, जिसके बारे में हम विचार कर रहे हैं?
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार में प्रतिरक्षा, जो आरक्षित विषय है, के लिए अपरिहार्य है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः किंतु यह भी भारतीय लोगों और भारतीय विधान-मंडलों का उत्तरदायित्व माना जा रहा है। एक ऐसे महत्त्वपूर्ण अधिकारी की नियुक्ति, जो कि नई शासन-व्यवस्था के अधीन एक महत्त्वपूर्ण विभाग का प्रभारी होगा और जिसकी नियुक्ति गवर्नर जनरल और भारत मंत्री के बजाए इम्पीरियल जनरल स्टाफ के प्रमुख के परामर्श से मंत्रिमंडल की सलाह पर की जाती है, उस सरकार के अनुरूप किस प्रकार होगी, जिसकी प्रतिरक्षा का उत्तरदायित्व भारतीय लोगों का होगा?
माननीय सेम्युअल होरः निश्चित रूप से, यदि प्रतिरक्षा आरक्षित विभाग है, तो उस