11. भारतीय संवैधानिक सुधार विषयक संयुक्त समिति के समक्ष लिया गया साक्ष्य - Page 315

298 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सरकार को जिसके प्रति यह आरक्षित विभाग उत्तरदायी है, नियुक्ति करनी चाहिए।

  1. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं तो यह मान सकता हूं कि वायसराय यह नियुक्ति करें या भारत मंत्री?

माननीय सेम्युअल होरः इसका यही अभिप्रेत है।

* * * *

  1. मारक्वेस ऑफ सेल्सबरीऽः मेरी समझ में आपकी योजना (अथवा मुझे कहना चाहिए कि वह योजना जिसे तीन योजनाओं में से आप पसंद करेंगे) के अनुसार विधान सभा में पहले से विद्यमान राजाओं के प्रतिनिधित्व में पहले से स्वीकृत अनुपात में अन्य राजाओं के प्रतिनिधितव का अनुपात और जोड़ना है। क्या ऐसा नहीं है?

माननीय सेम्युअल होरः मैं नहीं जानता कि ‘पहले स्वीकार किए गए अनुपात में’ पद से लॉर्ड सेल्सबरी का क्या अभिप्राय है।

  1. मारक्वेस ऑफ सेल्सबरीः मेरी जानकारी में उन देशी राज्यों की, जिन्हें सम्मिलित किया गया है, 10 सीटें होंगी।

माननीय सेम्युअल होरः मैं समझ गया कि लॉर्ड सेल्सबरी क्या कहना चाहते हैं। मेरे विचार में इसके उस रूप में कार्य करने की संभावना है।

  1. मारक्वेस ऑफ सेल्सबरीः एक और प्रश्न मैं प्रांतीय वितरण, अर्थात् प्रांतों में सीटों के वितरण के संबंध में आपसे पूछना चाहता हूं। वास्तव में आप जानते हैं कि इस संबंध में काफी मतभेद हैं। मैं मतभेद के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं इस बारे में भी कुछ नहीं कहना चाहता हूं कि क्या ‘पूना समझौते’ के अधीन बंगाल में समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। मैं भारत मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें इस विषय में कुछ कहना है?

माननीय सेम्युअल होरः सरकार के सांप्रदायिक निर्णय के बारे में?

  1. मारक्वेस ऑफ सेल्सबरीः मैं विशेष रूप से बंगाल के बारे में ही कह रहा हूं।

माननीय सेम्युअल होरः नहीं, मुझे सरकार के सांप्रदायिक निर्णय से संबंधित इस ज्ञापन के बारे में जिसे मैंने तारीख 26 मई को समिति और प्रतिनिधियों के लिए परिचालित किया है और कुछ नहीं कहना है। सरकार ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि वह अपना निश्चय अंतिम मानती है और वह इसमें तभी कुछ फेरबदल कर सकती है, जब उसे यह स्पष्ट कर दिया जाए कि यह फेरबदल विभिन्न समुदायों के अधिकार प्राप्त नेताओं को स्वीकार्य है और सरकार के सदस्य के रूप में मैं सरकार की उस नीति के वक्तव्य के बारे में और कुछ कहना नहीं चाहता हूं।

अध्यक्षः भारत मंत्री, जिस ज्ञापन का आपने अभी उल्लेख किया है, क्या आप उसे बताना चाहेंगे?

माननीय सेम्युअल होरः हां, ज्ञापन इस प्रकार हैः