11. भारतीय संवैधानिक सुधार विषयक संयुक्त समिति के समक्ष लिया गया साक्ष्य - Page 319

302 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार में ऐसा प्रत्येक संविधान अधिनियम और भारत सरकार अधिनियम की प्रक्रिया का अनुसरण करके किया गया है।

* * * *

  1. लॉर्ड सेल्सबरीः मैंने इसका उतना ही अध्ययन किया है, जितना मैं इस समय कर सकता हूं, किन्तु मैं इसे पूर्णतः समझ नहीं पाया हूं?

माननीय सेम्युअल होरः यदि लॉर्ड सेल्सबरी सदैव इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस पर पुनः दृष्टिपात करेंगे कि यह उन प्रश्नों में से एक है जिन पर हमें विचार करना है और इसके लिए हमें अंततः संविधान अधिनियम में कुछ उपबंध करना है, तो मेरे विचार में वह इसे पूर्णतः समझ पाएंगे।

डॉ. भीमराव अम्बेडकरः भारत सरकार अधिनियम की पांचवी अनुसूची में कहा गया है कि ‘इस अधिनियम के उपबंधों को भारतीय विधान-मंडल द्वारा निरस्त अथवा इनमें परिवर्तन किया जा सकता है।’

* * * *

  1. मारक्वेस ऑफ जैटलैंडऽः क्या मैं एक अनुपूरक प्रश्न पूछ सकता हूं? उन चार निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में, जहां से दलित वर्ग के प्रतिनिधि चुने जाएंगे, क्या वे क्षेत्रीय अतिव्याप्ति करेंगे?

माननीय सेम्युअल होरः मैं नहीं समझता कि ऐसा किया गया है। जहां तक मैं जानता हूं, उन्हें अतिव्याप्त न करते हुए चुना जाएगा। संपूर्ण मद्रास क्षेत्र को 15 भागों में विभाजित किया जाएगा जिनमें से 11 क्षेत्र, मेरे विचार में, सामान्य होंगे।

  1. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः सामान्य 15 होंगे?

माननीय सेम्युअल होरः मैंने कुल 19 में से 11 सामान्य रखे हैं। इनमें 11 क्षेत्र एक सदस्य वाले और चार क्षेत्र दो सदस्य वाले हैं।

  1. श्री जफरुल्ला खांः क्या मैं माननीय फिंडलेटर स्टुअर्ट से इसके एक पहलू को समझने के लिए एक प्रश्न पूछ सकता हूं? मैं तो मात्र यह जानना चाहता हूं। कल्पना कीजिए कि चार व्यक्तियों का एक पैनल चुना जाता है और जब वे चुनाव लड़ते हैं अथवा यह विशिष्ट निर्वाचन-क्षेत्र उनके लिए आरक्षित है। यह स्पष्ट है कि यदि चुनाव लड़ा गया, तो प्रत्येक व्यक्ति, जो सामान्य निर्वाचन-क्षेत्र में वोट दे सकता है, वोट देगा। किंतु, कल्पना कीजिए, इनमें से तीन यह कहें कि ‘हम इस चुनाव में लड़ना नहीं चाहते’, तो क्या उनके लिए चुनाव होने से पूर्व उससे हटना संभव नहीं होगा?

माननीय फिंडलेटर स्टुअर्टः यह ‘पूना समझौते’ की व्याख्या है।

माननीय सेम्युअल होरः डॉ. अम्बेडकर का क्या कहना है?

डॉ. भीमराव अम्बेडकरः यही कि वे सब चुनाव लड़ने के लिए बाध्य नहीं हैं।

ऽ मिनिट्स ऑफ एविडेंस, खंड 2-ख, 21 जुलाई 1933, पृ. 858-63, पैरा 7488 से 7509 में की गई इस चर्चा में वर्णित पत्राचार इस पुस्तक के पृ. 249-57 पर मुद्रित है।