316 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
चाहता हूं कि संघ के अधीन वित्त की स्थिति क्या रहेगी। मेरे विचार से संघ का काम चलाने के लिए अपने चारों ओर पूर्णतः एक टैरिफ भित्ति निर्मित करनी होगी?
माननीय सेम्युअल होरः डॉ. अम्बेडकर ने कहा है कि यह अटकलबाजी का विषय है। मैं उनसे सहमत होना चाहता हूं, किन्तु यह मानते हुए कि यह अटकलबाजी का विषय है, मैं यह ठीक-ठीक नहीं बता सकता कि भविष्य में क्या होगा?
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं इस बात को यहीं समाप्त करता हूं। अगला प्रश्न, जो मैं माननीय सेम्युअल होर से पूछना चाहता हूं, वह इसी प्रस्ताव, 141 से उत्पन्न हुआ है और वह है, आपने कहा कि राज्य संघीय राजस्व में समतुल्य राशि का योगदान देंगे और यह राशि विहित आधार पर निर्धारित होगी। वास्तव में, आपने आज प्रातः यह स्पष्ट किया था कि ‘विहित’ शब्द का प्रयोग किस प्रयोजनार्थ किया गया है और इस संबंध में मैं आपसे कोई प्रश्न पूछना नहीं चाहता, किंतु मैं आपसे बस इतना जानना चाहता हूं कि क्या श्वेत-पत्र में ऐसा कोई उपबंध किया गया है कि किसी विशिष्ट राज्य द्वारा इस विहित आधार पर निर्धारित धनराशि अंततः संघ को दे दी जाएगी?
माननीय सेम्युअल होरः तब क्या इसे राज्य की चूक नहीं माना जाएगा?
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः हां, यदि राज्य भुगतान न करे। फिलहाल मैं एक ही स्थिति की कल्पना कर रहा हूं?
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार में ऐसी स्थिति में वायसराय हस्तक्षेप कर सकते हैं।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः आपको मालूम होना चाहिए कि वायसराय संघीय ढांचे से बाहर हैं?
माननीय सेम्युअल होरः यदि डॉ. अम्बेडकर पैरा 129 का अध्ययन करें, तो वह जान लेंगे कि इसमें वर्णित है, ‘गवर्नर जनरल यह सुनिश्चित करने के प्रयोजनार्थ कि संघ के अधीन किसी सदस्य-राज्य की संघीय बाध्यताएं पूरी हों, उस सदस्य-राज्य की सरकार को सामान्य अनुदेश जारी करने के अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करने के लिए सक्षम होगा।’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः हां, मैं कहना चाहता हूं कि पैरा 129 में, यदि मुझे परिवर्तन करने की इजाजत दें, तो गवर्नर जनरल को निर्देश देने की शक्ति के साथ उनका पालन न किए जाने पर उपचारी उपाय करने की शक्ति भी प्रदान की जानी चाहिए।
माननीय सेम्युअल होरः अधिनियम में कहीं भी प्रांतों या राज्यों में से किसी भी उत्पन्न होने वाली इस प्रकार की स्थिति में दंड का उपबंध नहीं है।
- डॉ. भीमराव अम्बेडकरः प्रांतों के लिए है, क्योंकि यह ध्यान रखना गवर्नर का विशेष उत्तरदायित्व है कि गवर्नर जनरल के आदेशों का पालन किया जाए और उन्हें लागू किया जाए और इस रूप में वह गवर्नर जनरल के प्रत्यक्ष नियंत्रणाधीन होगा और ऐसा इसमें उपबंध है। जहां तक प्रांतों और केंद्र के संबंधों का प्रश्न है, उसके आदेश लागू होंगे?
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार में वही नियम है। क्या ऐसा गवर्नर जनरल और