11. भारतीय संवैधानिक सुधार विषयक संयुक्त समिति के समक्ष लिया गया साक्ष्य - Page 337

320 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

11,670. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः हां, मैं नई भर्तियों के बारे में बात कर रहा हूं। ऐसे मामले में भारत मंत्री अपने पास कुछ विवेकाधिकार रख सकते हैं, जिसका प्रयोग उस व्यक्ति के पक्ष में किया जाए, जिसके बारे में भारत मंत्री और उनके सलाहकारों का वास्तव में समाधान हो जाए कि वह सेवा से इसलिए सेवानिवृत्त होना चाहता है कि वह नए परिवेश से असंतुष्ट है।

माननीय सेम्युअल होरः मैं उस सुझाव पर विचार करूंगा। मेरे मन में केवल एक संदेह है कि क्या इस तथ्य से कि विवेकाधिकार है, उस युवक के माता-पिता या विश्वविद्यालय या वह विद्यालय जिससे वह युवक निकला है, आश्वासन से वंचित नहीं हो जाएंगे। फिर भी मैं इस पर विचार करूंगा।

* * * *

12,025. डॉ. भीमराव अम्बेडकरऽः माननीय सेम्युअल! मैं इन सामान्य उपबंधों से संबंधित एक प्रश्न पूछना चाहता हूं। इन पूर्व मंजूरी के नियमों का अंतिम प्रयोजन वास्तव में वीटो की शक्ति द्वारा भी प्राप्त हो जाएगा - वायसराय और गवर्नरों की अंतिम वीटो शक्ति। इस प्रकार इन उपबंधों से कोई लाभ नहीं होगा। मेरा अभिप्राय है कि यद्यपि वायसराय अपनी पूर्व मंजूरी प्रदान कर सकते हैं, वह इसके द्वारा उस विधेयक को अपनाने के लिए बाध्य नहीं हैं, जिसे अंतिम रूप में पारित कर दिया गया है, क्योंकि उनके पास वीटो की शक्ति है। अतः, इस दृष्टि से पूर्व मंजूरी के नियमों से कुछ प्राप्त नहीं होने वाला, क्योंकि वीटो की शक्ति के प्रयोग से जो कुछ किया गया है, वह सब विफल कर दिया जाएगा?

माननीय सेम्युअल होरः मैं डॉ. अम्बेडकर से इस बारे में सहमत नहीं हूं। वीटो एक भिन्न प्रकार की शक्ति है। मेरे विचार में, यह एक महत्त्वपूर्ण और अति विशिष्ट प्रकार की शक्ति है। इसका प्रयोग तब किया जाएगा, जब विधान-मंडल ने कुछ प्रस्तावों को औपचारिक रूप से पारित कर दिया हो। अतः, मेरे विचार से यह एक विशिष्ट प्रकार की शक्ति है।

12,026. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः इसके अतिरिक्त, जहां तक इसका मुख्य उद्देश्य ऐसी किसी भी बात को रोकना है, जिससे वायसराय के विशेष उत्तरदायित्व प्रतिकूल रूप में प्रभावित होंगे, वीटो की शक्ति एक कारगर उपाय है?

माननीय सेम्युअल होरः मैं दूसरी धारणा पर चर्चा करूंगा। वीटो की शक्ति के पीछे एक लंबा इतिहास है और ब्रिटिश अनुभव के प्रकाश में सामान्यतः मूल्यांकन करने पर वीटो अधिकाधिक कालांतर में मात्र एक संवैधानिक औपचारिकता रह जाती है।

12,027. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः किंतु मैं कहना चाहता हूं कि जहां तक पूर्व मंजूरी के नियम और अंतिम वीटो में अन्तर मैं समझ पाया हूं, जो एक सामान्य व्यक्ति करेगा, वह यह है कि पूर्व मंजूरी के नियम के अनुसार उसे प्राप्त किए बिना चर्चा नहीं की जा सकती, जबकि वीटो में ऐसा नहीं है। क्या ऐसा नहीं है?

माननीय सेम्युअल होरः यह अंतर तो है।

12,028. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः यह अंतर तो ठीक है। अब मैं माननीय सेम्युअल