भारतीय संवैधानिक सुधार समिति
325
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,132. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः धारा 80(क) के अधीन प्रांतीय सरकार की ओर से समवर्ती सूची में केंद्रीय सरकार द्वारा नियंत्रण किया जाता है, जिससे कि किसी प्रांत का स्थानीय विधान-मंडल किसी केंद्रीय विषय या ऐसे किसी प्रांतीय विषय को नियमित करने के लिए, जिसे नियम या विधि द्वारा केंद्रीय विषय घोषित कर दिया गया है अथवा तत्कालीन प्रवृत्त विधि द्वारा अभिव्यक्ततः सपरिषद गवर्नर जनरल के लिए आरक्षित कर दिया गया है, कोई विधि केवल तभी बना सकता है या इस पर विचार कर सकता है, जब उसने गवर्नर जनरल की पूर्व मंजूरी प्राप्त कर ली है। वर्तमान स्थिति ऐसी है।
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,133 डॉ. भीमराव अम्बेडकरः व्यावहारिक रूप से यह बात प्रांतीय क्षेत्र एवं समवर्ती सूची के संबंध में है, बशर्ते कि गवर्नर-जनरल की मंजूरी ले ली जाए?
माननीय सेम्युअल होरः हां, यह सही है।
13,134. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः अब वर्तमान प्रस्तावों के अधीन स्थिति पूर्णतः भिन्न है। मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि केंद्रीय विधान-मंडल की समवर्ती शक्तियां अब अधिकांश मामलों में छीन ली गई हैं?
माननीय सेम्युअल होरः हां, सूची-3 को छोड़कर।
13,135. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं आपका ध्यान सूची-3 की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। मुझे खेद है कि जो दस्तावेज मैंने इस विषय से संबंधित तैयार किया था वह कहीं खो गया है। फिर भी मैं यह कहना चाहूंगा कि सूची-3 में दिए गए अधिकांश विषय आज अनन्य रूप से या तो केंद्रीय विषय हैं या समवर्ती विषय हैं?
माननीय सेम्युअल होरः हां, मेरे विचार में, उनमें से ज्यादातर।
13,136. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः परिणामस्वरूप, यह कहना उपयुक्त रहेगा कि वर्तमान भारत सरकार अधिनियम के अधीन आपकी समवर्ती सूची को सदैव अखिल भारतीय महत्त्व देते हुए प्रमुख माना गया है। भारत सरकार अधिनियम, जैसा कि वर्तमान में है, के अधीन इन महत्त्वपूर्ण विषयों को या तो केंद्रीय सूची में या समवर्ती सूची में सम्मिलित किया गया है। मेरा सुझाव है कि भारत सरकार अधिनियम के अधीन, जो क्षेत्र अब समवर्ती है, उसे उस अधिनियम में अखिल भारतीय महत्त्व का माना गया है?
माननीय सेम्युअल होरः हां, मेरे विचार में सामान्यतः ऐसा ही है। एकात्मक सरकार के अधीन ऐसा होना स्वाभाविक है।
13,137. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः बिल्कुल ऐसा ही है। भारत मंत्री महोदय! मेरा कहना है कि यह बिल्कुल सही नहीं है कि भारत सरकार अधिनियम के अधीन जिस क्षेत्र को अखिल भारतीय महत्त्व का माना गया था, उसे प्रशासनिक दृष्टि से बाद में प्रांतीय माना जाए?
माननीय सेम्युअल होरः हां, मैं एकात्मक सरकार के अधीन की परिस्थितियों और