328 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
कार्य कर सकती है। संघीय सकरार को संघ क्षेत्र के बाहर कोई अधिकार नहीं है।
13,146. लॉर्ड यूसटेस परसीः वास्तव में, यह प्रांतीय सरकारों द्वारा जानकारी प्रदान न किए जाने की स्थिति में भारत की बौद्धिक और नैतिक प्रगति से संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित नहीं कर सकती है। मैं सहमत हूं, परंतु संभवतः यह प्रत्याशित नहीं है?
माननीय सेम्युअल होरः मैं नहीं समझता कि लॉर्ड यूसटेस और मेरे मध्य किसी प्रकार का मतभेद है। मेरी टिप्पणी मात्र इस प्रकार की कार्रवाई को उचित परिसीमाओं के अंतर्गत किए जाने के संबंध में है। यदि संघीय सरकार प्रांतीय सरकारों को हर प्रकार की जानकारी देने के लिए जिससे संघ सरकार का कोई संबंध नहीं है, तंग करती रहेगी, तो दोनों के मध्य निरंतर समस्याओं का पैदा होना स्वाभाविक है।
13,147. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः क्या मैं भी एक दृष्टांत दे सकता हूं, जो मेरे मस्तिष्क में आया है? कल्पना कीजिए कि किसी विशिष्ट प्रांत में किसी विदेशी के विरुद्ध दांडिक कार्यवाहियां आरंभ की जाती हैं और उस सरकार द्वारा इन कार्यवाहियों के संबंध में भारत सरकार के समक्ष निर्देश किया जाता है और भारत सरकार इस विषय से संबंधित विचार करने के लिए जानकारी मांगे, तो क्या भारत सरकार को प्रांतीय सरकार द्वारा विषय में जानकारी नहीं दी जाएगी?
माननीय सेम्युअल होरः हां, कार्रवाई किए जाने की भी। यह विषय विदेशी कार्यों के क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
13,148. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मेरा निवेदन है कि विधि और व्यवस्था अंतरित विषय होने चाहिए?
माननीय सेम्युअल होरः यह तो सही है, किंतु विदेशी मामले विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। मेरे विचार में खंड 125, जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं, में यह भी सम्मिलित है। विदेश कार्य संघ का विषय है। खंड 125 के दूसरे पैरा के अधीन संघीय सरकार प्रांतीय सरकार को निर्देश दे सकती है।
13,149. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मेरा अभिप्राय केंद्रीय सरकार द्वारा अपने प्रयोजनार्थ ऐसी अपेक्षित जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता से है?
माननीय सेम्युअल होरः ठीक, मैं भी आवश्यकता महसूस करता हूं।
13,150. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं आपका ध्यान इस ओर इसलिए आकृष्ट करना चाहता हूं कि प्रस्ताव 125 में इस संबंध में कुछ भी उल्लेख नहीं है?
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार से प्रांतीय सरकार से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की पूर्व कल्पना की गई है। खैर, ऐसा होना स्वाभाविक है।
13,151. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः अब, प्रस्ताव 114 के संबंध में, इसमें यह प्रावधान दिया गया है कि समवर्ती शक्ति का प्रयोग वित्तीय भार अधिरोपित किए जाने के लिए नहीं किया जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि यदि इस बाबत विवाद है कि कोई विशिष्ट प्रस्ताव वित्तीय भार सौंपता है अथवा नहीं और एक पक्ष का कहना है कि वित्तीय भार