भारतीय संवैधानिक सुधार समिति
331
नहीं है। जो भी हो, यह ऐसा मामला है, जिसमें स्थानीय विधान-मंडल को स्वयं अपनी ओर से कार्यवाही करनी चाहिए। मेरे कहने का तात्पर्य है कि यह अधिनियम सरकार के अतिरिक्त गवर्नर को विशेष शक्ति प्रदान नहीं करता।
13,414. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः किंतु पैरा 108 के अधीन गवर्नर अधिसूचना जारी करके लोगों को आदिम जाति या पिछड़े वर्गों के रूप में वर्गीकृत कर सकता है और चाहे वे लोग किसी भी क्षेत्र में क्यों न निवास करते हों, उनसे संबंधित विधान पारित कर सकता है?
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार से वह पैरा 108 के अधीन ऐसा नहीं कर सकता। पैरा 108 के अधीन वह केवल अनुसूचित क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों की बाबत ही ऐसा कर सकता है।
* * * *
13,530. डॉ. भीमराव अम्बेडकरऽः मैं इस समस्या के वित्तीय पहलू को साफ करने के लिए एक या दो सवाल आपसे पूछना चाहता हूं। सबसे पहले मैं उनके वित्त-पोषण के बारे में सवाल पूछना चाहता हूं, जिन्हें अंततः अपवर्जित क्षेत्र कहते हैं?
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,531. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं यह बता दूं कि सामान्य बजट, प्रांतीय बजट होगा, जिसमें अंशतः अपवर्जित क्षेत्र के लिए उपबंधित धन-राशि को भी शामिल किया जाएगा?
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,532. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः उस दशा में निस्संदेह संपूर्ण बजट पर विधान-मंडल में चर्चा हो सकेगी?
माननीय सेम्युअल होरः हां, पैरा 109 के अधीन रहते हुए।
13,533. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं उस पर नहीं आ रहा हूं। वे तभी विधान-मंडल के कार्य-क्षेत्र से बाहर होंगे जब गवर्नर पैरा 70 के अधीन अपने विशेष उत्तरदायित्व का निर्वाह करेगा। क्या ऐसा नहीं है?
माननीय सेम्युअल होरः हां, और पैरा 109.
13,534. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः लेकिन स्वतः वे प्रांतीय बजट का अंग होंगे?
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,535. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं पूर्णतः अपवर्जित क्षेत्रों के बारे में भी ऐसा ही सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देखता हूं कि पैरा 70 (च) के अधीन गवर्नर का विशेष उत्तरदायित्व केवल अंशतः अपवर्जित क्षेत्रों तक ही सीमित है?
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,536. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः इसका अभिप्राय यह है कि पूर्णतः अपवर्जित क्षेत्रों के प्रशासन के लिए गवर्नर प्रांतीय कोष से धन नहीं ले सकता?