भारतीय संवैधानिक सुधार समिति
333
13,722. डॉ. भीमराव अम्बेडकरऽः श्री जोशी ने जो सवाल पूछे हैं, क्या मैं उनसे उत्पन्न एक सवाल पूछ सकता हूं। मैं भारत मंत्री का ध्यान उस कठिनाई की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं, जिसे मैं महसूस करता हूं। मसौदे के पैरा 109 के अधीन अपवर्जित क्षेत्र और अंशतः अपवर्जित क्षेत्र में किया गया अन्तर इस आधार पर है कि अंशतः अपवर्जित क्षेत्र में विचार-विमर्श संभव है अथवा गवर्नर को उसे नामंजूर करने की शक्ति है, जबकि पूर्णतः अपवर्जित क्षेत्र के मामले में गवर्नर को उस पर कोई चर्चा होने देना मना है। मेरी कठिनाई यह है कि कल, मेरे विचार में, मेजर एटली के एक सवाल के उत्तर में भारत मंत्री ने कहा था कि अपवर्जित क्षेत्र के कारण उत्पन्न कमी को पूरा करने की दृष्टि से केंद्र असम को जो अंशदान देने के लिए आबद्ध है, क्या वह एक निश्चित की गई रकम नहीं है, अपितु असम प्रांत के सामान्य राजस्व का एक अंग होगा। मैं यह मानता हूं कि आपने ऐसा ही कहा था?
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार में मैंने सवाल कुछ अनिर्णीत छोड़ दिया था। क्या उसे एक विनिर्दिष्ट अनुदान होना चाहिए अथवा उसे साधारण अनुदान में मिला दिया जाए।
13,723. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मेरी धारणा यह बन गई थी कि आपने ऐसा कहा है कि आपको नहीं मालूम है कि वह एक निश्चित रकम होगी?
माननीय सेम्युअल होरः नहीं। मैं समझता हूं कि जो कुछ मैंने कहा था और जो भी मेरा कहने का आशय था, वह यह था कि जिन आंकड़ों की हम चर्चा कर रहे थे, उनमें हमने यह मान लिया था कि वह अंश सामान्य कोष का अंग होगा, किन्तु मैं इस बारे में निर्णय नहीं कर पाया था कि क्या यही इस बारे में सर्वोत्तम उपाय है।
13,724. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः बिल्कुल ठीक। मैं इस बात का एक और पहलू लेता हूं। जो सवाल मैंने पूछा था, उसके उत्तर में आपने कहा था कि जहां तक अपवर्जित क्षेत्र के वित्त का संबंध है, आप श्वेत-पत्र में पाई गई कमी को दूर करने और प्रांत के गवर्नर को असम प्रांत के सामान्य कोष में से धन लेने की इजाजत देने जा रहे हैं, जिसे अपवर्जित क्षेत्र के अन्दर खर्च करना संभाव्य है।
माननीय सेम्युअल होरः हां।
13,725. डॉ. भीमराव अम्बेडकरः मैं जो कठिनाई महसूस करता हूं, वह यह है कि यदि गवर्नर के पास अपवर्जित क्षेत्र के प्रशासन चलाने के लिए असम के प्रांतीय कोष में से धन लेने की शक्ति होगी, तो क्या वह पैरा 109 में दिए गए इस उपबंध के अनुरूप है। विधान-मंडल को अपवर्जित क्षेत्र के कार्यकलापों पर चर्चा करने से सर्वथा प्रतिबद्ध होना चाहिए।
माननीय सेम्युअल होरः मेरे विचार में डॉ. अम्बेडकर ने एक कठिन मामला उठाया है। यह ऐसा मामला नहीं है, जिसमें कोई बहुत बड़ी धन-राशि अंतर्ग्रस्त हो। इसका कारण यह है कि असम के पूर्णतः अपवर्जित क्षेत्र पर व्यय का बहुत बड़ा हिस्सा केंद्रीय कोष से प्राप्त किया जाएगा। किंतु मेरा विचार है कि यह मान लिया जाए कि आवश्यक