3. उप-समिति संख्या 2 (प्रांतीय संविधान) - Page 46

उप-समिति संख्या 2

29

अध्यक्षः अब हम पैरा 5(ख) पर चर्चा करेंगे।

(यह पैरा मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में है)

डॉ. अम्बेडकरः उप-समिति में यह प्रस्ताव पेश किया गया है कि ‘निर्वाचित’ शब्द को (प्रांतीय विधान-मंडल के निर्वाचित सदस्य) प्रतिवेदन के एक अन्य भाग में समिति द्वारा की गई इस सिफारिश को ध्यान में रखते हुए हटा दिया जाना चाहिए कि विधान-मंडल का गठन शायद कुछ नामांकित सदस्यों से किया जाएगा। तब यह निर्णय लिया गया था कि विधान-मंडल के गठन पर विचार करने के लिए गठित समिति यदि इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि नामांकित सदस्य होने चाहिएं, तो ‘निर्वाचित’ शब्द को हटा दिया जाना चाहिए।

अध्यक्षः प्रयुक्त शब्द ‘सामान्यतया’ है (‘मंत्रियों को सामान्यतया ख्. . ., से लिया जाना चाहिए’)। मेरे विचार से यह बात उसके अंतर्गत आ जाएगी। इसमें असामान्य कार्य की संभव आवश्यकता का संकेत है।