हिंदुत्व के प्रतीक
159
के साथ सोते हैं, वे इसे अधिक सम्मान की बात मानते हैं और चूंकि वे ब्राह्मण होते हैं इसलिए कोई भी महिला उनको मना नहीं करती_ वे अपने से उम्र में बड़ी किसी भी महिला के साथ नहीं सो सकते। वे अपने घरों और शहरों में रहते हैं और मंदिरों में पुजारी का कार्य करते हैं तथा वे दिन में खास समय पर पूजा करने के लिए वहां जाते हैं तथा अपने संस्कार और मूर्ति-पूजा संपन्न करते हैं। वहां पुरोहित के रूप में सेवा करते हैं। इनमें से कुछ ब्राह्मण अपने राजाओं के लिए युद्ध लड़ने के अलावा सब प्रकार की सेवा करते हैं। ब्राह्मण या उसके निजी रिश्तेदार को छोड़कर कोई भी अन्य व्यक्ति राजा के लिए खाना नहीं पका सकता_ वे दूसरे देशों को धन या व्यापार का सामान ले जाने का कार्य करते हैं। वे जहां कहीं भी जाना चाहते हैं, सुरक्षापूर्वक जाते हैं और उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करता भले ही उस समय इन देशों के राजा आपस में युद्ध करते हों। ये ब्राह्मण अपनी मूर्ति-पूजा में पारंगत होते हैं और अपने पास मूर्ति-पूजा विषयक कई पुस्तकें रखते हैं। राजा इसका अत्यधिक सम्मान करते हैं।’’
‘‘मैं पहले ही कई बार नायारों के बारे में बता चुका हूं, लेकिन फिर भी अब तक मैंने आपको यह नहीं बताया कि वह किस प्रकार के लोग होते हैं। आप जानना चाहेंगे कि मलाबार में एक दूसरी जाति के लोग भी हैं, जिन्हें नायर कहते हैं। इनमें कुछ कुलीन लोग हैं जो लड़ाई लड़ने के अलावा कोई और कार्य नहीं करते, और वे जहां कहीं भी जाते हैं, अपने हथियार साथ लेकर जाते हैं। कुछ तलवार तथा ढाल ले जाते हैं, अन्य तीन-कमान ले जाते हैं और कुछ अन्य भाला ले जाते हैं। वे सभी राजा और अन्य बड़े-बड़े सामंतों के साथ रहते हैं। उन्हं उन राजा या बड़े-बड़े सामतों से वृत्तिका मिलती है, जिनके साथ ये रहते हैं। जो नायर वंश का है, उसको छोड़कर और कोई नायर नहीं बन सकता। उनकी कुलीनता पर कोई धब्बा नहीं लगा होता। वे किसी निम्न जाति के व्यक्ति को नहीं छूते हैं और न ही नायर के घर को छोड़कर किसी के घर का खाना और पानी पीते हैं। ये लोग शादी नहीं करते। उनके भांजे उनके उत्तराधिकारी होते हैं। अच्छे घर में पैदा हुई नायर महिलाएं स्वतंत्र होती है और वे जिस किसी ब्राह्मण या नायर को पसंद करती हैं, उसके साथ समय व्यतीत करती हैं। लेकिन वे अपनी बिरादरी से नीचे के लोगों के साथ मृत्य-दंड के भय से नहीं सोतीं। जब वह बारह वर्ष की हो जाती हैं, तब उनकी माताएं बहुत बड़े समारोह का आयोजन करती हैं। जब मां यह देखती है कि उसकी