140 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
जो भी व्यक्ति मनुस्मृति की निम्नलिखित विशेषताओं पर ध्यान देगा उसे यह स्पष्ट हो जाएगा कि पुष्यमित्र ने जिस क्रांति का आह्नान किया, वह केवल व्यक्तिगत आधार पर शुरू किया गया कोई साहसपूर्ण कार्य नहीं था।
पहली ध्यान देने योग्य बात यह है कि मनुस्मृति एक नवीन विधि-संहिता है, जिसे पुष्यमित्र के शासन-काल में पहली बार प्रवर्तित किया गया था। पहले लोग यह समझते थे कि कोई मानव-धर्म-सूत्र नामक एक संहिता थी और जिसे मनुस्मृति के नाम से जाना जाता है, वह उसी पुरानी मानव-धर्म-शूत्र संहिता के आधार पर बनी है। बाद में इस मत पर लोगों का विश्वास नहीं रहा क्योंकि इस प्रकार की किसी कृति का कोई चिर्िं उपलब्ध नहीं हुआ। वर्तमान मनुस्मृति से पूर्व दो अन्य ग्रंथ विद्यमान थे। इनमें से एक मानव अर्थशास्त्र अथवा मानव राजशास्त्र अथवा मानव राजधर्म शास्त्र के नाम से एक पुस्तक बताई जाती थी। एक अन्य पुस्तक मानव गृह सूत्र के नाम से जानी जाती थी। विद्वानों ने मनुस्मृति की तुलना की है। महत्वपूर्ण विषयों पर एक ग्रंथ के उपबंध दूसरे ग्रंथ से केवल असमान ही नहीं हैं अपितु दूसरे ग्रंथ में दिए गए उपबंधों से प्रत्येक दशा में भिन्न हैं। यह इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि मनुस्मृति में नए शासन की नवीन विधि दी गई है।
मनुस्मृति में बौद्धों और बौद्ध धर्म के विरुद्ध स्पष्ट व्यवस्थाएं दी गई हैं, जिनसे यह पता चलता है कि पुष्यमित्र का नवीन शासन बौद्धों और बौद्ध धर्म का विरोधी था। इस संबंध में मनुस्मृति के निम्नलिखित सूत्रों पर ध्यान दीजिएः-
9.225. जो मनुष्य विधर्म का पालन करते हैं... राजा को चाहिए कि वह उन्हें अपने
साम्राज्य से निष्कासित कर दें।
9.226. राजा के साम्राज्य में रहने वाले छद्मवेश में ये डाकू अपने कुकृत्यों से
संभ्रात जगत को अनवरत हानि पहुंचाते हैं।
5.89. जल का तर्पण उन लोगों (आत्माओं) को अर्पित नहीं किया जाएगा जो
(निर्धारित अनुष्ठानों की उपेक्षा करते हैं और जिनके लिए यह कहा जाता है कि)
उनका जन्म व्यर्थ ही हुआ है_ ऐसे लोगों को भी जल-तर्पण नहीं किया जाएगा जो
जातियों के अवैध समागम से उत्पन्न हुए हैं_ उन लोगों का भी जल-तर्पण नहीं
किया जाएगा जो संन्यासी (विधर्मी वर्गों के लोग) हैं और उन लोगों को जल-तर्पण
नहीं किया जाएगा, जिन्होंने आत्महत्या की है।
5.90. उन महिलाओं (की आत्माओं को जल-तर्पण नहीं किया जाएगा) जो विधर्मी
पंथ में सम्मिलित हो गई हैं।