104 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय
पैट्रीशियन लोग शासक वर्ग के होते थे। वे प्रत्येक अर्थ में नागरिक होते थे, शेष सभी हैसियत में नीचे होते थे। प्लेब और क्लायंट वर्ग-युद्ध में नष् हो गए। नए लोगों में से जिन लोगों ने पैट्रीशियन के प्रतिष्ति परिवारों के प्रमुखों की शरण में रहने की याचना की व उनकी अधीनता स्वीकार कर ली, वे क्लायंट कहलाए। जिन लोगों ने इस प्रकार के व्यक्तिगत संरक्षरण के अधीन रहना स्वीकार नहीं किया और सीधे राज्य का संरक्षण स्वीकार किया, वे शाही गुदस्तादार बन गए। इन लोगों को प्लेबियन कहा जाने लगा। प्लेबियनों को चल और अचल, दोनों प्रकार की संपत्ति रखने का अधिकार था। वे अपनी संपत्ति को रोम के कानून के अधीन हस्तांतरित कर सकते थे और इसके लिए न्यायाधि करणों की सहायता प्राप्त कर सकते थे। लेकिन उन्हें नगर के प्रशासन में कोई प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं था। वह अर्ध-नागरिक होते थे। उनहें नगर के धार्मिक कार्यकलापों में भाग लेने की अनुमति नहीं थी। पैट्रीशियन और प्लेबियन के बीच विवाह-संबंध होने का तो प्रश्न ही नहीं था। क्लायंट को सहायता और सुरक्षा के लिए अपने पैट्रीशियन संरक्षक पर निर्भर रहना पड़ता था। क्लायंट और उसके बाल-बच्चों के जीवन-निर्वाह के लिए सभी आवश्यकताओं की पूर्ति उसके पैट्रीशियन संरक्षक को करनी पड़ती थी। यह संबंध पीढ़ी दर पीढ़ी का होता था, जो पिता के बाद उसके पुत्र से होता था। क्लायंट को न केवल अपने भरण-पोषण के लिए अपने पैट्रीशियन संरक्षक पर निर्भर रहना होता था, बल्कि उसे अपनी कानूनी सुरक्षा के लिए भी उसी पर निर्भर रहना पड़ता था। चूंकि वह नागरिक नहीं होता था, इसलिए उसे कानूनी कार्रवाई करने का अधि कार प्राप्त नहीं था, और उसके कष्-निवारण के लिए उसके पैट्रीशियन संरक्षण को उसकी सहायता करनी पड़ती थी और उसके मुकदमेबाजी में फंस जाने पर उसके बदले न्यायाधिकरण के सामने उपस्थित होना पड़ता था।
जहां तक गुलामों का प्रश्न है, उनकी संख्या लाखों में थी। हर अमीर जमींदार के पास सैकड़ों या हजारों की संख्या में गुलाम होते थे। जिस किसी के पास थोड़े-बहुत गुलाम न हों, वह निर्धन कहलाता था। गुलाम निजी संपत्ति होते थे। वे कानून की दृषि् से मनुष्य नहीं थे और इसलिए उन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। कुछेक स्वामी ही उन पर दयालु होते थे। आमतौर से उनके साथ अत्यंत निर्दयतापूर्ण व्यवहार होता था। सेनेका का कथन है- यदि भोज के समय कोई दास खांस देता या छींक देता या उसके हाथ से चाबी गिर जाती और उसकी