12. प्रशासन का दृष्टिकोण - Page 163

148 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

की जा सकती। अगर उचित न्याय नहीं हुआ है, तो उचित न्याय पाने का एक रास्ता यही अपील होती है। मजिस्ट्रेट द्वारा यह कह दिया जाता है कि इस मामले में दिए गए निर्णय के खिलाफ अपील नहीं हो सकती।

अगर हिंदू समाज स्थापित व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा हे, तो वैसा ही सरकार के हिंदू अधिकारी भी कर रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर इस स्थापित व्यवस्था को अभेद्य बना दिया है।

