13. भेदभाव की समस्या - Page 168

भेदभाव की समस्या

153

अस्पृश्यों के प्रति भेदभाव हिंदुओं की उन गंभीर और तीव्र तिरस्कार की भावनाओं की प्रतिच्छवि है जो कानून और प्रशासन में भी मिलती है, यह कानून और प्रशासन अस्पृश्यों के विरुद्ध हिंदुओं और उनमें भेदभाव को उचित ठहराता है। इस भेदभाव का मूल हिंदुओं के हृदयों में बसे हुए इस भय में निहित है कि मुक्त समाज में अस्पृश्य अपनी निर्दिष् स्थिति से ऊपर उठ जाएंगे और हिंदू सामाजिक व्यवस्था के लिए खतरा बन जाएंगे, जिसका आधारभूत आदर्श अस्पृश्यों की तुलना में हिंदुओं की वरीयता और उनके प्रभुत्व को बनाए रखना है। जब तक यह हिंदू सामाजिक व्यवस्था बनी रहेगी, तब तक अस्पृश्यों के प्रति भेदभाव भी बना रहेगा।

