परिशिष्ट - Page 177

162 बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर संपूर्ण वाघ्मय

सामना करना पड़ता है, उन्हें दूर करने की कोशिश की गई। कहीं-कहीं गांवों के मुंसिफ जिनसे इस कानून को लागू करने में सहयोग की आशा की जाती है, बेचारे हरिजनों को अपने प्राथमिक अधिकारों के इस्तेमाल करने के रास्ते में प्रतिक्रियावादी ताकत बन रोड़े बन जाते हैं। नीचे कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं, जिनसे पता चलेगा कि हरिजनों के विरुद्ध पूर्वाग्रह ने हमारे समाज में कितनी गहरी जड़ें जमा रखी हैं।

नाथम के पास पार्ली में एक हरिजन युवक ने नारियल के कुल्हड़ में चाय पीने से मना कर दिया। उसने कहा कि मुझे कांच के गिलास में चाय दी जाए। इस पर एक सवर्ण हिंदू ने उसके लात मारी और उसके सिर पर जूते लगाए। बाद में इस सवर्ण को सब-मजिस्ट्रेट, मैलूर ने सजा दी, पर केवल दस रुपये का जुर्माना किया। मेलावल्वू में जब मैं दो हरिजन लड़कों के साथ चाय की दुकान पर गया तो लोगों के एक समूह ने मुझे पीटने की धमकी दी और लड़कों को खदेड़ दिया। चाय की दुकान वाले ने बिना बात कांच का एक गिलास तोड़ दिया और उन सबने मांग की कि मैं उसकी भरपाई करूं, नही ंतो जुर्माने के रूप में मेरी ठुकाई और पिटाई की जाएगी। मैंने भागकर पास के एक प्राथमिक स्कूल में शरण ले ली। भीड़ तभी तितर-बितर हुई, जब पंचायत बोर्ड के प्रधान ने बीच-बचाव किया।

केलावल्वू में हरिजन एक गंदे तालाब से पानी लेते हैं, जिसमें लोग नहाते और अपने जानवरों को भी नहलाते हैं। जब हरिजनों से सार्वजनिक तालाब से पानी लेने के लिए कहा गया, तब सवर्ण हिंदुओं ने उनसे गाली-गलौच की और उन्हें डराया व धमकाया, ताकि वे सार्वजनिक तालाब से पानी लेने का साहस न कर सकें। केलावल्वू में पुलिस थाना है, पर वहां की पुलिस हरिजनों की असुविधाओं के प्रति आंखें मूंदे हुए हैं। अत्तुकुलम में सवर्ण हिंदू सार्वजनिक कुएं में पाखाना फेंक देते हैं, क्योंकि वे उन हरिजनों को नहीं रोक सके, जिन्होंने हमारे कहने पर वहां से पानी लिया। एत्तिमंगलम में सवर्ण हिंदुओं ने सरकारी नर्सरी में कुछ हरिजनों द्वारा उगाई गई धान की पौध को नष् कर दिया। इसका कारण यह था कि हरिजन इस चावड़ी के अंदर आ गए थे, जहां एक सार्वजनिक सभा हो रही थी। बेचारे हरिजनों ने शिकायत की, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

तिरुवदूर में जब हमने हरिजनों से कहा कि वे सार्वजनिक तालाब से पानी ले लें तो एक सवर्ण हिंदू युवक ने एक गर्भवती हरिजन महिला से हाथापाई की